फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में 10 मार्च से जांची जाएंगी कापियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से खत्म होने के बाद अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रदेश के मंडल मुख्यालय के जिलों को छोड़कर बाकी सभी जिलों में आठ मार्च से मूल्यांकन शुरू हो जाएगा। मंडल मुख्यालय के जिलों में आठ और नौ मार्च को माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड की टीजीटी पीजीटी की परीक्षाएं होनी हैं। लिहाजा, मंडल मुख्यालय मुरादाबाद जिले में भी 10 मार्च से उत्तर पुस्तिकाएं जांचने का कार्य शुरू होगा।
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं दो मार्च खत्म हो गई हैं। उत्तर पुस्तिकाओं को सील कर कड़ी सुरक्षा निगरानी में सुरक्षित रखा गया है। बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तिथि जारी कर दी है। आठ मार्च से मूल्यांकन शुरू होगा और 15 दिनों तक चलेगा। अप्रैल तीसरे सप्ताह परिणाम घोषित हो जाएंगे। मुरादाबाद जिले में मूल्यांकन के लिए हैबिट मुस्लिम इंटर कालेज, अग्रसेन इंटर कालेज, जीजी हिंदू इंटर कालेज, पारकर इंटर कालेज और चित्रगुप्त इंटर कालेज को सेंटर बनाया गया है। परीक्षकों की ड्यूटी अभी जारी नहीं हुई है। आठ और नौ मार्च को प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालय के जिलों में माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड की टीजीटी पीजीटी परीक्षा है। आठ मार्च की परीक्षा में सुबह की पाली में 11 और दोपहर की पाली में 10 सेंटर बने हैं। जबकि नौ मार्च को सुबह की पाली में 16 और दोपहर की पाली में 17 सेंटर बनाए हैं। दोनों ही दिन सुबह और शाम की पाली में करीब 23 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

जिन सेंटरों में टीजीटी पीजीटी की परीक्षाएं होनी हैं उन्हीं स्कूलों को बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन सेंटर भी बनाया गया है। लिहाजा मुरादाबाद जिले में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आठ मार्च के बजाए 10 मार्च से शुरू होगा। जबकि मंडल के बाकी जिलों में आठ मार्च से मूल्यांकन शुरू हो जाएगा। 15 दिन में मूल्यांकन कर रिपोर्ट परिषद को भेज दी जाएगी।

- प्रदेश के 12 मंडल मुख्यालयों में आठ और नौ मार्च को टीजीटी पीजीटी की परीक्षाएं हैं। इनमें मुरादाबाद जिला भी शामिल है। लिहाजा, मुरादाबाद जिले में बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन दो दिन विलंब 10 मार्च से शुरू होगा। - प्रदीप कुमार द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन


कल से प्रयोगात्मक परीक्षाएं
यूपी बोर्ड में जिन छात्र एवं छात्राओं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं छूटी हैं वो पांच और छह मार्च को परीक्षा दे सकते हैं। राजकीय इंटर कालेज मुरादाबाद में प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें