फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ एक्सप्रेस का लोको 70 किमी में दो बार फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

लोको में आने वाली तकनीकी समस्याओं ने यात्रियों के लिए सफर लंबा कर दिया है। गाड़ी संख्या 13019 बाघ एक्सप्रेस का रविवार को बरेली से रामपुर के बीच 70 किमी के फासले में दो बार खराब हुआ। रेलवे का दावा है कि बाघ एक्सप्रेस के इंजन में खराबी की वजह से दूसरी ट्रेनों के संचालन पर असर नहीं पड़ा। लेकिन ट्रेन दोनों स्टेशनों पर करीब एक घंटा तक खड़ी रखी गई।
विज्ञापन

हावड़ा से काठगोदाम के बीच चलने वाली बाघ एक्सप्रेस रविवार सुबह 5.25 बजे बरेली जंक्शन पर पहुंची थी। लोको संख्या 11334 में अचानक खराबी आने के बाद कंट्रोल रूम को जानकारी दी गई। पंद्रह मिनट में ही दूसरे लोको की मदद से ट्रेन को रवाना किया गया। यह ट्रेन रामपुर स्टेशन पर करीब 7.05 बजे पहुंची। इस दफा लोको पायलट के मुताबिक लोड मीटर की तकनीकी समस्या की वजह से ट्रेन को 30 मिनट से ज्यादा खड़ा रखा गया। तकनीकी टीम ने पहुंचकर समस्या को ठीक किया। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें