फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर उतरेंगे ढाई हजार आंगनबाड़ी वर्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बकाया भुगतान और मानदेय वृद्धि के समर्थन में मुरादाबाद जिले के ढाई हजार से अधिक आंगनबाड़ी वर्कर एवं सहायिकाएं भी आठ और नौ जनवरी को सड़कों पर उतरेंगी। ट्रेन यूनियनों के देशव्यापी हड़ताल के आह्वान पर आंगनबाड़ी वर्कर एवं सहायिकाएं कार्य बहिष्कार कर जुलूस लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचेंगी और धरना देंगी। हड़ताल सफल बनाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन एवं आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन पदाधिकारियों ने जनसंपर्क तेज कर दिया है।
मुरादाबाद जिले में ढाई हजार से अधिक आंगनबाड़ी एवं सहायिकाएं तैनात हैं। आंगनबाड़ी वर्कर का चार हजार और सहायिकाओं का दो हजार मानदेय है। स्वास्थ्य विभाग के अभियानों से लेकर निर्वाचन में इनकी ड्यूटी लगाई जाती है। ड्यूटी का भुगतान समय पर नहीं होता है। आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन जिला सचिव मिथिलेश कुमारी ने कहा कि सरकार ने पिछले दिनों मानदेय वृद्धि की घोषणा की थी। मानदेय बढ़ना तो दूर उनका बकाया भुगतान तक नहीं किया जा रहा है। नियमित कर्मियों की तरह उनसे काम लिया जाता है। लेकिन आर्थिक और मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वेतनमान 18 हजार रुपये मासिक और सेवानिवृत्ति के बाद तीन हजार रुपये पेंशन की मांग को लेकर आठ और नौ जनवरी को यूनियन के आह्वान पर आंगनबाड़ी वर्कर कार्य बहिष्कार करेंगी। यूनियन की रविवार को प्रदेश सचिव जैनब जहां की अध्यक्षता में बैठक भी हुई। प्रदेश सचिव ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए आंगनबाड़ी वर्कर आर पार की लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष रजनी दिवाकर ने कहा कि आठ जनवरी को दोपहर 12 बजे रेलवे स्टेशन से कचहरी तक जुलूस निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने के लिए ब्लाकों में जिम्मेदारी सौंप दी है। महानगर से शालिनी विश्नोई और हेमलता को जिम्मेदारी सौंपी है। सभी ब्लाकों से आंगनबाड़ी वर्कर एवं सहायिका कार्य बहिष्कार कर आठ जनवरी की सुबह मुरादाबाद पहुंचेंगी। जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें