फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई अड्डे का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

नागरिक उड्डयन मंत्रालय से धनराशि अवमुक्त होने के इंतजार में निर्माण एजेंसी राजकीय निर्माण निगम ने बुधवार से निर्माण शुरू करा दिया है। रनवे की फाउंडेशन का विस्तार करने के साथ-साथ भवनों के पिलर बनने लगे हैं। समय से धनराशि रिलीज होती रही तो छह महीने में हवाई अड्डे से उड़ान शुरू हो जाएंगी। इस निर्माण के लिए मंगलवार को बरेली की कंस्ट्रक्शन कंपनी, राजकीय निर्माण निगम और उड्डयन मंत्रालय के अधिकारियों के बीच अनुबंध हो गया है।
विज्ञापन

राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक वी के शुक्ला ने बताया कि निदेशालय नागरिक उड्डयन से धनराशि रिलीज होने की प्रत्याशा में निर्माण शुरू करा दिया है। फिलहाल इन कामों को 15 करोड़ रुपयों से कराया जाना है, देरी होने पर एस्टीमेट की धनराशि में बढ़ोतरी हो सकती है, इसीलिए शासन से कहा गया है कि समय से धनराशि रिलीज करा दी जाए। दूसरी ओर एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया की तकनीकी टीम ने निर्माणाधीन हवाई अड्डे के निर्माण से पहले तकनीकी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें