टांडा। नगर में बुधवार को तहसीलदार के खिलाफ 29 दिनों से अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी है। बुधवार को अधिवक्ताओं ने तहसीलदार कोर्ट और तहसील परिसर में तहसीलदार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। साथ ही तहसीलदार के स्थानांतरण तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी।
टांडा तहसील में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में तहसीलदार के खिलाफ भ्रष्टाचार ने लिप्त होने, मनमाने तरीके से कार्य करने का आरोप लगाते हुए अधिवक्ता बीते 29 दिनों से हड़ताल पर हैं।
बुधवार को तहसील के सभी अधिवक्ताओं ने तहसीलदार कोर्ट पहुंच कर प्रदर्शन किया और तहसीलदार के विरुद्ध नारेबाजी की और तहसीलदार के स्थानांतरण तक हड़ताल जारी रखने की बात कही। वहीं तहसीलदार राजीव मोहन सक्सेना ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया।