फोटो संख्या 13एलकेएच408, 409, 410, 411
सभी केंद्रों के ध्यानार्थ, लखीमपुर खीरी, हापुड़, दिल्ली के लिए विशेष
फोटो समाचार
लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्राली से टकराई बस, तीन की मौत
कटघर में जीरो प्वाइंट के पास रामगंगा नदी के पुल पर हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/पलियाकलां। लखीमपुर खीरी से दिल्ली जा रही यात्रियों से भरी डबल डेकर प्राइवेट बस बृहस्पतिवार तड़के साढे़ तीन बजे कटघर थानाक्षेत्र में जीरो प्वाइंट पर रामगंगा नदी के पुल के पास लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इस हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई। 12 लोग जख्मी हो गए। उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से दो यात्रियों की हालत गंभीर होने पर मेरठ मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद बस और ट्रैक्टर चालक भाग निकले।
बस में सवार यात्रियों ने बताया कि साढे़ तीन बजे वे सो रहे थे। अचानक बस की ट्रैक्टर से भिड़ंत होने पर नींद खुली। तो उन्होंने देखा कि ट्रैक्टर में लदी लकड़ियां बस के एक हिस्से में घुस गई थीं। इससे पता चलता है कि बस तेज रफ्तार में थी। सवारियां बस से नीचे गिर गई थी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक सवारी बस के पहिए के नीचे आ गई थी। हादसे की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। 20 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया और शव को मोर्चरी भेजवाया गया। एसएचओ कटघर अजीत सिंह ने बताया कि मृतकाें में से एक की पहचान सर्वेश (22) निवासी लालू ढांग जिला लखीमपुर खीरी, दूसरे की जेब से मिले पर्चे के अनुसार वह सुरेंद्र शर्मा (50) निवासी रंग रेजान जिला लखीमपुर खीरी के रूप में की गई है। जब कि तीसरे की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घायलों में छंगा, दीनू, रामपाल, अनिल, प्रमोद, राजू सिंह, आकाश, अनिरु द्ध, अमित कुमार, बुध सागर, धर्मपाल, जगपाल निवासीगण लखीमपुर खीरी और अमित निवासी हापुड़ शामिल हैं। एसएचओ ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मृतकों के परिवार वालों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
मंजिल आने से पहले ही सर्वेश को मौत ने दबोचा
बिजुआ। मुरादाबाद सड़क हादसे में मरने वाले लोगों में एक भीरा थाना क्षेत्र के लालूटांडा गांव का सर्वेश कुमार भी शामिल है। वह हरियाणा मजदूरी करने के लिए निकला था। देर शाम करीब आधा दर्जन साथियों के साथ हरियाणा जाने वाली प्राइवेट बस में सवार भी हुआ था लेकिन मंजिल आने से पहले ही उसे मौत ने दबोच लिया। लालूटांडा गांव का सर्वेश अपने घर में सबसे बड़ा है। गांव में खेती की जमीन न होने से सर्वेश ज्यादातर नौकरी के लिए प्रदेश से बाहर जाता रहता है। एक सर्वेश ही नहीं इस इलाके के रोजाना दर्जनों मजदूर काम की तलाश में बाहर जा रहे हैं।