फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर हादसे रोकने को तैनात होंगे पूर्व सैनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल में मानवरहित रेलवे क्रासिंग पर होने वाले हादसों पर अब ब्रेक लग जाएगा। जल्द ही यहां पूर्व सैनिक मोर्चा संभाले नजर आएंगे। रेलवे पूर्व सैनिकों को संविदा पर भर्ती कर इन्हें मानव रहित क्रासिंग पर तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल में 184 मानव रहित रेलवे क्रासिंग हैं। यहां हर वक्त हादसे होने का डर सताता रहा है। कुछ दिन पहले ही संभल से मुरादाबाद आ रही डीएमयू से एक टैंपो टकरा गया था। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा भी मंडल में कई जगह हादसे हो चुके हैं। इस हादसों को रोकने के लिए रेलवे पूर्व सैनिकों को संविदा पर भर्ती करने जा रहा है। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित पूर्व सैनिकों को मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर तैनात करेगा। ड्यूटी करने के साथ ही पूर्व सैनिक लोगों को जानकारी देंगे कि वह मानव रहित क्रासिंग पर दोनों तरफ देखकर ही लाइन पार करें। डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि जल्द ही पूर्व सैनिकों की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें