फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना किसानों के साथ सीधा संवाद करेंगे कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेने और प्राथमिकता के आधार पर हल कराने के लिए कमिश्नर अब लगातार बैठक करेंगे। सोमवार को भाकियू नेताओं के साथ बैठक में कमिश्नर ने भरोसा दिलाया कि गन्ने का भुगतान जल्द करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

भाकियू नेता ऋषिपाल चौधरी के नेत़ृत्व में किसानों का प्रतिनिधिमंडल कमिश्नर से मिलने पहुंचा। कमिश्नर ने पावर कारपोरेशन के चीफ इंजीनियर और गन्ना उपायुक्त, जिला गन्ना अधिकारी को मीटिंग में बुला लिया। किसानों को मानकों के अनुसार बिजली आपूर्ति देने और बेवजह उत्पीड़न न करने के आदेश चीफ इंजीनियर को दिए। किसानों के गन्ना बकाया को प्राथमिकता के आधार पर भुगतान कराने को कहा गया। कमिश्नर अनिल राजकुमार ने कहा कि किसानों के साथ लगातार संवाद करने की जरूरत है। अब कमिश्नर सभागार में भी हर महीने चौथे बुधवार को बैठक हुआ करेगी। किसानों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। चीनी मिल प्रबंधन को नोटिस जारी कर तत्काल भुगतान कराने को कहा गया है। इस मौके पर राहुल चौधरी, वीर सिंह ढाका, बच्चू सिंह, विजयपाल सिंह, भीम सिंह और समरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें