फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से 10 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दूसरी लहर में संक्रमण का दायरा दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना संक्रमित कांग्रेस नेता और भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता समेत10 लोगों की जान चली गई। कांग्रेस नेता 25 अप्रैल को संक्रमित हुए थे। उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया था। वहीं तीन डाक्टर और नारी निकेतन की दस महिलाएं-किशोरियों समेत 953 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता अतुल शर्मा पार्टी कार्यालय के प्रभारी थे। इनके बड़े अनुराग शर्मा जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष हैं, जबकि बेटा राहुल सेवा दल यूथ ब्रिगेड के पश्चिमी यूपी के प्रदेश संयोजक हैं। बुखार की शिकायत होने पर परिजनों ने उनका टेस्ट कराया था। 25 अप्रैल को आई रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। इसके बाद से वह होम आइसोलेशन में थे। बुधवार को उनकी मौत हो गई। बुद्धि विहार निवासी 78 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना संक्रमित हो गए थे। उन्हें टीएमयू में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं सूर्यनगर के 42 वर्षीय व्यक्ति, बिलारी निवासी 36 वर्षीय युवक, कटघर के 48 वर्षीय व्यक्ति, सिविल लाइंस निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति और मझोला निवासी 55 वर्षीय संक्रमित ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके अलावा दो संक्रमितों की एल टू अस्पताल एमसीएच विंग में मौत हो गई। वहीं बुधवार को लैब से आई रिपोर्ट में 953 लोग संक्रमित पाए गए। संक्रमितों में नारी निकेतन की दस महिलाएं और किशोरियां शामिल हैं। इसके अलावा तीन डाक्टरों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। लाजपत नगर निवासी एक ही परिवार के छह सदस्य भी संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 8912 हो गई है, जबकि चौबीस घंटे में स्वस्थ होने पर 2015 लोगों डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें