फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदर ने दो घंटे तक बरसाए 50 हजार रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय हरिसिंहपुर के शिक्षक से मंगलवार को एक बंदर ने पचास हजार रुपये लूट लिए। नोटों के गड्डी को तोड़कर पूरे गांव में नोटों की बरसात की। घंटों गांव में अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने रुपये वापस कर दिए लेकिन घंटों की मेहनत के बाद 46 हजार रुपये की ही वापस मिले। इस दौरान हर कोई बंदर के पीछे भाग रहा था।

बैंक से न‌िकाले थे पैसे

मुरादाबाद जिले के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव खासपुर निवासी मुहम्मद उमर हरिसिंहपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। वह मंगलवार को असमोली बैंक शाखा से अपने वेतन खाते से 50 हजार रुपये आहरित करके घर लौट रहे थे।

खासपुर गांव में अपने घर के निकट उन्होंने बाइक रोकी। उतर ही रहे थे कि एक बंदर ने सीधे उनकी जेब पर हमला कर दिया, 50 हजार रुपये निकाल कर भाग गया।

रुपयों को उड़ाने लगा

शिक्षक ने बाइक छोड़कर बंदर का पीछा करना शुरू कर दिया। बंदर कभी इस घर पर तो कभी उस घर पर। कभी एक पेड़ पर तो कभी दूसरे पेड़ पर। शिक्षक व उसके परिजन पीछे पीछे।

बंदर ने 500-500 नोटों के गड्डी के प्लास्टिक बैंड तोड़कर नोट बिखराने शुरू कर दिए। करीब दो घंटे तक नोट पूरे गांव में बिखराए।
विज्ञापन

4 हजार का हुआ नुकसान

शिक्षक और उनके परिजन नोट बीनते रहे। अंत में 46 हजार रुपये ही मिले। चार हजार रुपये गायब हो गए। कुछ नोट फट भी गए। फिलहाल करीब दो घंटे तक गांव में अफरा तफरी का माहौल रहा।

इस दौरान पूरा गांव बंदर के पीछे लगा रहा। लाख प्रयास के बावजूद श‌िक्षक को 4 हजार रुपए का नुकसान हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें