फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं होगी मोदी की मुरादाबाद और बरेली रैली

Sat, 04 Jan 2014 01:35 PM IST
अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी के करीबी और यूपी भाजपा प्रभारी अमित शाह ने साफ कर दिया है कि मुरादाबाद में नरेंद्र मोदी की रैली नहीं होगी। मुरादाबाद मंडल के भाजपाइयों को मेरठ में होने जा रही रैली में ही शिरकत करने को कहा गया है।
विज्ञापन


स्थानीय नेताओं को इसके लिए भीड़ जुटाने को कहा गया है। मेरठ में एक फरवरी को मोदी रैली को संबोधित करेंगे।

अमित शाह ने तीन दिन पहले लखनऊ में मुरादाबाद मंडल के भाजपा नेताआ की बैठक कॉल की। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी मौजूद रहे। इस मीटिंग में मोदी की रैलियों की लिस्ट फाइनल होनी थी।

देखें, देवयानी की तालाशी का वीडियो

वेस्ट यूपी में केवल एक रैली दी जानी थी। जिसमें मेरठ को नाम फाइनल हुआ। इसी मीटिंग में बरेली की रैली भी निरस्त कर दी गई। मुरादाबाद में रैली की डिमांड उठी लेकिन भीड़ का मानक पूरा करने में नेताओं ने ठोस आश्वासन नहीं दिया।
विज्ञापन


न्यूनतम एक लाख की भीड़ को जुटाने को लेकर दुविधा का शिकार हुए नेता बैठक में दमदार ढंग से मोदी की रैली नहीं मांग सके।

पढ़ें, बीजेपी नेताओं को लगा केजरीवाल का मफलर रोग!

आखिर में अमित शाह ने साफ किया रैली एक फरवरी को मेरठ में होगी और इसी रैली में मुरादाबाद मंडल भाजपा भी शिरकत करेगी। हरेक जिले में टीमें बनाकर इस रैली में ज्यादा से ज्यादा भीड़ ले जाने की जिम्मेदारियां बांटी गई हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें