अहरौरा थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव की घटना
अहरौरा, थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव के सिवान में मंगलवार सुबह खेत में मेड़ बांध रहे रोहित चौहान (25) बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। गंभीर अवस्था में साथ में काम कर रहे परिजन सीएचसी अहरौरा ले गए। अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भी परिजनों को विश्वास नहीं हुआ और वे इलाज के लिए उन्हें निजी चिकित्सालय ले गए, जहां भी मृत घोषित कर दिया गया।
थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र के मानिकपुर गांव निवासी रोहित चौहान खेत में मेड़ बांध रहा था। इसी बीच सुबह से हो रही बारिश के दौरान अचानक कड़कड़ाहट के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने बताया कि रोहित नेट की तैयारी कर रहे थे। मोबाइल भी साथ में रखा था। चाचा बलवंत चौहान की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त
फोटो-46 व 47
शेरवां। भभौरा गांव में मंगलवार सुबह तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने से अशोक सिंह का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली मकान की छत को चीरते हुए अंदर जा गिरी, छत का दो से तीन फीट हिस्सा टूट गया। हादसे में बारजा, दीवारें और घर में लगे विद्युत उपकरण ध्वस्त हो गए। बिजली गिरने के तेज धमाके से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही लेखपाल विनोद कुमार पहुंचे और क्षतिग्रस्त मकान का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया। ग्रामीण दुलारे सिंह, राम जी, मुकेश प्रजापति, राजेश सिंह, श्यामू और सुनील ने बताया कि बिजली गिरने से मकान में कई स्थानों पर दरारें भी पड़ गई हैं। किसान अशोक सिंह ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और उचित मुआवजे की मांग की है।
अहरौरा बिजली गिरने से मृत रोहित चौहान की फाइल फोटो- फोटो : 1
अहरौरा बिजली गिरने से मृत रोहित चौहान की फाइल फोटो- फोटो : 1