फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक भिड़ंत में युवक गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ददरी मार्ग पर हलिया पहड़ी स्थित बीएसएनएल टावर के पास मंगलवार की दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। जबकि दूसरा बाइक के संग फरार हो गया। घायल को उपचार के लिए पीएचसी हलिया ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने घायल को मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घायल बाइक सवार राम कृपाल (35) लालगंज थाना क्षेत्र के बैरहर गांव का निवासी है, मंगलवार को वह अपनी बाइक से रिश्तेदार के घर मधोर गांव जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हलिया पहड़ी पर बीएसएनएल टावर के पास पहुंची तभी सामने से तेज गति से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर राम कृपाल की बाइक से टक्करा गई। इस दुर्घटना में राम कृपाल सड़क पर गिरकर गए। साथ ही उन्हे गंभीर चोटे आई। इसबीच मौका पाकर टक्कर मारने वाली बाइक का चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से घायल बाइक सवार को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। बाइक सवार बिना हेलमेट के था। सूचना मिलने पर राम कृपाल के परिवारीजन और रिश्तेदार अस्पताल पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें