फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बाइक सवार युवक की मौत साथी गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के हलिया देवरी मार्ग के मुड़पेली पावर हाउस के पास बुधवार की देर शाम भैंस से टकराकर बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजनों ने मंडलीय चिकित्सालय ले गए जहां पर उपचार चल रहा है। गंजरिया गांव निवासी जोगेश कोल (40) अपने गांव के साथी लालमुनाई कोल (35) के साथ बुधवार को किसी काम से पिपरा बाजार गया था। रात करीब आठ बजे बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही हलिया-देवरी मार्ग पर मुड़पेली पावर हाउस के पास पहुंचे कि सामने से अचानक आई भैंस से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज था कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक चला रहे जोगेश कोल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल को निजी साधन से मंडलीय चिकित्सालय भिजवाया। सूचना पर पहुंची हलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई। थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बाइक से गिरकर चालक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें