सोमवार को युवाओं की लंबी लाइन लग गई थी। वेरिफिकेशन के बाद लोग टीका लगाने के लिए कमरों में जा रहे थे। इस स्थान पर ही टीका सुस्त गति से चल रहा था। इस कारण लाइन लंबी लगी रही। टीका लगने के बाद आधे घंटे बैठने का नियम है, पर इस तरह की कोई व्यवस्था न होने से लोग टीका लगाने के बाद चले जा रहे थे। आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र और डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार टीकाकरण स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे।