मिर्ज़ापुर के लालगंज क्षेत्र के कटाई गांव में नीलामी के तालाब में बीती रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जहरीला पदार्थ डाल दिया गया। इससे तालाब का पानी जहरीला हो गया और उसमें पाली गई सैकड़ों मछलियों की मौत हो गई। इसकी सूचना पट्टा धारक ने पुलिस और प्रशासन को दी। आरोप लगाया है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की रंजिश में ऐसा किया गया है।
रविवार की सुबह कटाई गांव के ग्रामीण तालाब में मरी हुई मछलियों को देखकर भौचक रह गए। उन्होंने शोर मचाकर सभी को बताना शुरू किया कि पानी में किसी ने जहरीला पदार्थ डाल दिया है। जिससे मछलियों की मौत हो गई है। पट्टा धारक के लोग भी मौके पर पहुंचे और पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।