पुल से कूदकर मृत प्रियांशू यादव। स्रोत- परिजन
चील्ह। थाना क्षेत्र के शास्त्री पुल पर बाइक खड़ा कर कूदे प्रियांशु यादव उर्फ शिवम यादव (23) का शव 10 दिन बाद क्षेत्र के गहिया घाट पर बरामद हुआ।
लापता होने पर बाद बाइक पुल पर लावारिस हालत में मिली थी। दो दिन बाद दो जुलाई को एक शव गंगा नदी में बहता दिखा था। जिसे निकाला नहीं गया। आशंका जताई जा रही है कि यह वही शव था तो आज गहिया घाट किनारे मिला है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के हरिहरपुर बड़ौली निवासी प्रियांशु गांव से 30 जून की रात को शहर में स्थित मकान के लिए निकला था। इसके बाद लापता हो गया। उसकी बाइक पुलिस को लावारिस हालत में शास्त्री पुल पर मिली।
पुलिस बाइक को चौकी पर खड़ा कराया। इधर युवक के लापता होने से परेशान परिजनों ने देहात कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराया। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस और परिजन खोजबीन कर रहे थे। एक जुलाइ्र को महराजगंज भदोही से लौटते समय प्रियांशु की मां पूजा देवी ने शास्त्री सेतु पुलिस चौकी पर खड़ी बाइक को पहचान ली।
देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि पारिवारिक कलह के चलते पुल से कूद कर जान दी थी। पंचनामा कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया।