फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। लालगंज थाना क्षेत्र के सिरसी मौजा हिनौती में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। करंट लगने पर लोगों ने बचाने का प्रयास किया था, पर असफल रहे। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव निवासी 35 वर्षीय कट्टर पुत्र पुसू लाल मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। वह शनिवार की दोपहर घर में बिजली का तार जोड़ रहा था। तार जोड़ते समय अचानक करंट की चपेट में आ गया। बगल के लोग उसे गिरते देखा तो लकड़ी के सहारे तार को अलग किया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की मौत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पत्नी सरिता कुछ दिनों पहले मायके चली गई थी। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था। उसे एक पुत्र और तीन पुत्रियां है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें