फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: क्रशर प्लांट पर युवक की मौत, परिजनों का सीएचसी पर हंगामा

विज्ञापन
अहरौरा क्रेशर प्लांट पर मृत मंतु मौर्या   के शव को लेकर प्लांट पर जाते परिजन को रोकती पुलिस। स्
विज्ञापन
अहरौरा। खनन इलाके के धुरियां क्रशर प्लांट पर शुक्रवार की दोपहर युवक का शव मिला। ग्रामीण उसे लेकर सीएचसी पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी होते ही पुलिस सीएचसी पहुंचकर शव को कब्जे में ली। घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजन और आक्रोशित लोगों की भीड़ सीएचसी पर जुट गई। थानाध्यक्ष सदानंद सिंह ने बताया कि मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। उन्होंने ट्रक से हुई दुर्घटना की आशंका जताई है, हालांकि परिजन इससे सहमत नहीं हैं।
विज्ञापन

आक्रोशित परिजन क्रशर प्लांट पर हादसे में मौत का आरोप लगाते रहे। पुलिस के कब्जे से शव लेकर क्रशर प्लांट की ओर जाने लगे तो पुलिस ने रोका। शव को लेकर तीखी नोकझोक और झड़प भी हुई। युवक की मौत के बाद प्लांट संचालक और कर्मचारी घटनास्थल से भाग गए।धुरियां खनन इलाके में क्रशर प्लांट पर शुक्रवार दोपहर मृत्युंजय उर्फ मंतु मौर्य (25) निवासी कोईरान बाजार गंभीर अवस्था में पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवक को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
क्रशर प्लांट पर युवक की बाइक पड़ी हुई है। मामले की जानकारी होते ही मृतक के परिजन आक्रोशित लोगों की भीड़ सीएचसी पर जुट गई। घटना कैसे हुआ बताने को कोई तैयार नहीं है। उन्होंने क्रशर प्लांट पर हादसा होने का आरोप लगाते हुए पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सीएचसी पर जुटी भीड़ के साथ परिजन शाम को शव को पैदल लेकर क्रशर प्लांट पर पहुंचे। शव भूमि पर रखकर धरना दिया। सीसीटीवी फुटेज में घटना की रिकॉर्डिंग देखने की मांग को लेकर परिजन अड़े रहे। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो भीड़ आक्रोश में उग्र हो गई और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

इनसेट
ट्रकों पर गिट्टी लोड करता था मंतू
परिजनों ने बताया कि क्रशर प्लांट से ट्रकों पर गिट्टी लोड करने का कार्य करता था। शुक्रवार की दोपहर भी ट्रक लोड करने के लिए क्रशर प्लांट पर आया जहां उसकी जान चली गई। थानाध्यक्ष सदानंद सिंह ने कहा कि हादसे की पूरी जांच कराई जाएगी। तहरीर के आधार पर दोषियों के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।

अहरौरा क्रेशर प्लांट पर मृत मंतु मौर्या   के शव को लेकर प्लांट पर जाते परिजन को रोकती पुलिस। स्

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें