बेलन बरौधा चौकी पुलिस ने रीवा मिर्जापुर मार्ग पर स्थित नैड़ी मोड़ के पास से शनिवार की शाम साढ़े पांच बजे तमंचा व कारतूस के साथ एक बाइक सवार नौशाद खा निवासी हलिया को गिरफ्तार कर लिया। युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है।
चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वे शनिवार की शाम रोड पर हेड कांस्टेबल रामलाल राय, सुरेंद्र कुमार दूबे, कलीम खान के साथ संदिग्ध व्यक्ति व संदिग्ध वाहन की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया तो वह मौके से भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने युवक को पकड़कर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।