stunt biker harsh kukreja famous in facebook
जिगना बारी गेट नंबर 14 सी के पास से रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन आ जाने पर एक युवक अपनी बाइक रेलवे लाइन पर ही छोड़ कर भाग गया। इससे बाइक ट्रेन की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर उसके स्वामी का पता करने में जुट गई है। ग्रामीणों की माने तो यह संयोग था नहीं तो बाइक ट्रेन के इंजन में फंस जाती।
जिगना गैपूरा के मध्य जिगना बारी गेट नंबर 14 सी पर बन रहे अंडरग्राउंड ब्रिज के पास ही डाउन लाइन पार कर रहे बाइक सवार एक युवक मंगलवार की सुबह सामने से आ रही ट्रेन को देख कर बाइक को ट्रैक पर छोड़ कर भाग गया। इससे बाइक ट्रेन की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई। पटरी किनारे पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक की जानकारी होने पर पहुंचे ग्रामीणों ने वाहन स्वामी का पता करने का प्रयास किया लेकिन बाइक सवार का पता नहीं चल सका। देखते ही देखते वहां काफी भीड़ लग गई।
ग्रामीणों के अनुसार जब से पुल बन रहा है तब तक इस रास्ते पर आवागमन बंद है। फिर भी ग्रामीण पुल के बगल से बाइक और साइकल लेकर आते जाते रहते हैं। इसी का नतीजा है कि मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। वाहन स्वामी की खोज कर रही है।