हलिया के अहुगी कलां गांव में मारपीट के दौरान मौत में थाने पर रोते-बिलखते परिजन, स्रोत सोशल मीडि
- फोटो : mathura
हलिया। अहुगी कला गांव में तीन दिन पहले रुपये के लेनदेन में हुई मारपीट में घायल नंदलाल (30) की बेहतर उपचार के लिए बीएचयू ले जाने के दौरान मौत हो गई।
मारपीट की घटना के बाद युवक को उपचार के लिए पीएचसी हलिया लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर के लिए रेफर कर दिया। हालत गंभीर देख वहां से डॉक्टरोें ने ट्रॉमा सेंटर बीएचयू के लिए रेफर कर दिया था।
बीएचयू ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी आरती देवी ने गांव के आशीष, सतीश, वंदना, शिवकुमारी पर मुकदमा दर्ज कराया है।
तहरीर के अनुसार 20 अक्तूबर की देर रात रुपये के लेन-देन में पति नंदलाल (30) को गांव के आशीष, सतीश, वंदना व शिवकुमारी ने पिटाई कर घायल कर दिया था।
हलिया पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। मृतक को तीन बेटे हैं। थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के पत्नी की तहरीर पर गांव के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।