मिर्जापुर। जयापुर के पास बृहस्पतिवार की सुबह रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से चंद्रावती (55) की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
देहात कोतवाली क्षेत्र के कतरन निवासी चंद्रावती बृहस्पतिवार की सुबह घास काटने के लिए घर से गईं थीं। सुबह आठ बजे के करीब घर से दो किलोमीटर दूर जयापुर गांव के पास रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गईं।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शिनाख्त में जुटी। ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया।
परिजनों ने बताया कि चंद्रावती को सुनाई कम देता था। ट्रेन की आवाज नहीं सुनने के कारण हादसा हुआ। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हुई।