फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल से घर जाते समय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। मड़िहान थाना क्षेत्र के खचहां गांव निवासी युवक की शनिवार सुबह ससुराल पटेहराकला से घर जाते समय रास्ते में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। क्षेत्र निवासी छोटेलाल (36) पुत्र पन्नू कोल शुक्रवार को ससुराल पटेहरा कला आया था। शनिवार सुबह ससुराल से घर जाने के लिए निकला। दोपहर दो बजे ससुराल वालों को सूचना मिली कि वह खेत में गिरा है।
विज्ञापन

ससुराल वाले मौके पर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो गई थी। छोटेलाल के साले फूलचंद कोल ने बताया कि शुक्रवार को ही घर पर आए थे। शनिवार सुबह शराब पीने के लिए निकले थे। जब मौके पर पहुंचे तो नशे में धुत थे। पानी मांग रहे थे। मुंह में पानी डालते ही मौके पर मौत हो गई। ससुराल वाले शव लेकर जब घर पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक को तीन पुत्री और दो पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें