फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीले जंतू के काटने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। लालगंज थाना क्षेत्र के कंहईपुर गांव में शनिवार की रात को धान की नर्सरी देखकर लौट रहे युवक के पैर में जहरीले जंतु ने काट लिया। परिजन उसे झाड़-फूंक के लिए ले गए। देर रात युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सोनू (28) शनिवार रात घर से कुछ दूरी स्थित खेत पर धान की नर्सरी देखकर वापस लौट रहा था। रास्ते में किसी जहरीले जंतु ने पैर में काट लिया। सोनू ने घर पहुंच किसी जंतु के काटने की बात बताई। कुछ देर बाद ही सोनू की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे पटेहरा बिंद बस्ती में जड़ी-बूटी पिलाने के लिए ले गए। जहां से आराम न मिलने पर उसे करनपुर जड़ी बूटी दिलाने चले गए। करनपुर पहुंचते ही वैद्य ने जड़ी पिलाने से मना कर दिया। जिसके बाद परिजन कछवां स्थित क्रिश्चियन हॉस्पिटल ले गए। जहां पहुंचते ही डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें