अदलहाट क्षेत्र के रजौली गांव में शुक्रवार की शाम गांव के बाहर पैर फिसलने से युवक कुएं में गिर गया।सूचना लगते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचक युवक को कुएं से बाहर निकाला। तबतक उसकी मौत हो चुकी थी।
क्षेत्र के रजौली गांव निवासी विनोद कुमार धान की कटाई करने खेत पर गये हुए थे। शाम को उनके पुत्र भानु प्रताप 21 की गांव के बाहर स्थित कुएं के पास गये हुये थे। जिसका अचानक पैर फिसलने से कुएं में जा गिरा। गिरते समय पास में एक बालक ने देखा।
जिसकी सूचना गांव में जाकर ग्रामीणों के साथ धान की कटाई कर रहे उसके पिता को दिया। सूचना पाकर परिजन कुएं की ओर दौड़ पड़े। युवक को बाहर निकाला। तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। पिता विनोद कुमार ने बताया कि कुएं में गिरने से पुत्र की मौत हो गई।