फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: विवाद के बाद युवक ने खुद को कमरे में किया बंद, दरवाजा तोड़कर देखा तो घरवालों के पैरों तले खिसक गई जमीन

Thu, 20 Feb 2025 11:44 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में एक युवक ने पारिवारिक विवाद में खुद को मौत के हवाले कर दिया। घर में विवाद के बाद वह कमरे में खुद को बंद कर लिया। घरवालों ने पहले दरवाजा खटखटाया, नहीं खुला तो दरवाजा तोड़ दिया। अंदर देखा तो युवक फंदे से लटका था। 
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के संतनगर थाना क्षेत्र के ददरी राजा गांव में पारिवारिक विवाद से उबकर एक युवक ने घर के अंदर फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते विकास कोल (30) ने आत्मघाती कदम उठाया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार परिवार में विवाद के बाद कमरे का दरवाजा अंदर से बंद देख परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। परिजन दरवाजा पीटने लगे तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। कुछ देर बाद दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो विकास साड़ी के सहारे फंदे पर लटका था। 

परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज ने बताया कि पारिवारिक विवाद में एक युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें