मिर्जापुर। जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होंगी। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिले के सभी 117 परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जो नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सीसीटीवी कैमराें और वायस रिकार्डर की रोज जांच करेंगे।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए जिले में 117 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 13 केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं, जहां खास सतर्कता बरती जाएगी। साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट यह तय करेंगे कि सीसीटीवी कैमरे और वायस रिकार्डर क्रियाशील रहें। इसके लिए प्रतिदिन इनकी जांच की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक मायाराम ने बताया कि सभी केंद्राध्यक्षों को पूरी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। कहा गया है कि यदि कोई भी खामी नजर आए तो तत्काल प्रशासन को सूचित कर कर उसे अविलंब ठीक कराएं। सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपने केंद्रों पर एक घंटे पहले पहुंचकर अपनी निगरानी में परीक्षा कराएंगे।