फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पुरानी अदावत को लेकर युवा व्यापारी पर हुआ था हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के डंकीनगंज कोतवाल साहब की गली में सोमवार की रात को व्यापारी पर जानलेवा हमला करने के मामले में पांच आरोपियों पर जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया है। दो मुख्य आरोपी अभी पकड़ से दूर हैं। ट्राॅमा सेंटर में भर्ती घायल व्यापारी की हालत स्थिर है। परिजनों ने रात को डेढ़ लाख रुपये भी लूटने का आरोप लगाया था, पर पुलिस के मुताबिक तहरीर में लूट का जिक्र नहीं है। घायल की हालत ठीक है। उससे बात की गई है। पुरानी रंजिश में हमला हुआ है।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र के डंकीनगंज निवासी आशीष साहू (25) पुत्र राजू गुप्ता बिस्किट, टाफी व नमकीन के थोक व्यवसायी हैं। सोमवार की रात को वह घर आए। उसे मोहल्ले का एक साथी पास के कोतवाल साहब की गली में ले गया। जहां पांच लोगों ने मिलकर व्यवसायी के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गले पर गंभीर चोट लगने की वजह से वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़े और परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर मिर्जापुर लेकर आए। जहां उपचार के बाद डाॅक्टर ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। रात को आशीष के पिता राजू ने धारदार हथियार से हमला कर डेढ़ लाख रुपये लूटने का आरोप लगाया। पुलिस ने एक नाबालिग समेत पांच आरोपियों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। कटरा कोतवाल अजय सेठ और सीओ सिटी मनोज गुप्ता ने रात को मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच पड़ताल के बाद बताया कि पुरानी रंजिश में हमला हुआ है। लूट का मामला नहीं है। कटरा कोतवाल अजय सेठ ने बताया कि घायल की हालत ठीक है। उससे बात की गई है। घायल से बात करने के बाद उसके मामा ने जानलेवा हमला करने की तहरीर दी है। बताया कि सोमवार की रात को रोहित उर्फ रिंचू ने आशीष को घर से कोतवाल साहब की गली मेें लेकर गया। वहां पर रोहित उर्फ रिंचू ने सत्यम उर्फ मटरा, मनीष उर्फ मनी, रोहित और एक नाबालिग के साथ धारदार हथियार से हमला कर दिया। तहरीर के आधार पर एक नाबालिग समेत पांच पर जानलेवा हमला करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। एक नाबालिग, रोहित और मनीष उर्फ मनी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। दो आरोपी रोहित उर्फ रिंचू और सत्यम की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन




जानलेवा हमला करने वाले एक नाबालिग समेत पांच लोगों पर जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें नाबालिग समेत तीन को गिरफ्तार किया गयाा।
नितेश सिंह, एएसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें