अहरौरा। वनइमलियां गांव स्थित भगवती मां मंदिर प्रांगण में मंगलवार को कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान पहलवानों ने विरोधियों को पटखनी देकर धूल चटाया।
कुश्ती प्रतियोगिता में करीब पांच दर्जन से अधिक पहलवानों ने जोर आजमाइश किया। इस दौरान सगहां मिर्जापुर के सुभाष और रवि वाराणसी के बीच कुश्ती हुई। जिसमें सुभाष ने रवि को पटखनी देते हुए जीत दर्ज किया। इसी प्रकार गाजर मिर्जापुर और वाराणसी दिनेश के बीच हुई जिसमें गाजर ने दिनेश पहलवान को पटखनी देकर जीत हासिल किया। कछवा के संतोष ने भदोही के मुकेश को धूल चटाया। चकिया के कमलेश ने बजरडीहा के आशीष को पटक कर लोहा मनवाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव सहकारिता अरूणेश सिंह पटेल प्रदेश सचिव सहकारिता मंच अपना दल एस रहे। इस दौरान नंदलाल भारतीय,फणिंद्र श्रीवास्तव, दिलीप कुमार आदि रहे।