कार्यकर्ता शिविर को संबोधित करते अध्यक्ष राजेश गौतम
- फोटो : mirzapur
बहुजन समाज पार्टी ने बुधवार को नगर के जैनाथ उत्सव भवन परिसर में एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। मुख्य अतिथि जोन कोआर्डिनेटर अमरेंद्र बहादुर भारती ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट हो जाएं तो हम चुनाव जीत जाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार समझ नहीं पा रही है कि बसपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए किस दल से गठबंधन किया जाए। जोन कोआर्डिनेटर गुड्डू राम ने बसपा की नीतियों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया और भाईचारा कमेटी के कार्य और उसके सिद्धांत के बारे में बता कर प्रशिक्षित किया। मोहम्मद परवेज खान ने कार्यकर्ताओं की सक्रियता व अनुशासन की प्रशंसा की। मंडल कोआर्डिनेटर रामाश्रय भारती ने कहा कि आज हमलोगों को जो मान-सम्मान मिल रहा है, उसकी एकमात्र ताकत अमूल्य वोट ही है।
शिविर के दौरान सैकड़ाें लोगाें ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। मुख्य अतिथि ने जुड़ने वाले लोगाें का स्वागत किया। अध्यक्षता मुन्नालाल गौतम व संचालन कमला प्रसाद सोनकर तथा जिलाध्यक्ष राजेश गौतम ने किया। इस दौरान कमला भारती, बलराम यादव, सुरेंद्र मौर्य, मनोज गौतम, सेराज खान, सद्दाम राईन, आशीष तिवारी, अनिल गौतम, कुंदन सोनकर, राजू भारती, सावित्री देवी, ज्योति देवी, सरफ राज खान मौजूद रहे।