फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बूथों पर प्रवास करें कार्यकर्ता : भूपेंद्र चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को तीन दिनों तक बूथों पर प्रवास करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपना बूथ सबसे मजबूत का चुनावी मंत्र दिया। कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाता पर्ची बांटें और लोगों से बात करें।
विज्ञापन

वे रविवार को मझवां विधानसभा क्षेत्र के देवरी स्थित एक लाज में भाजपा के केंद्रीय कार्यालय पर संचालन समिति की बैठक में उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मझवां विधानसभा क्षेत्र के 442 बूथों पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रवास करें। उन्होंने बूथ विजय अभियान का आह्वान किया। कहा कि कार्यकर्ता घर- घर जाकर मतदाता पर्ची बांटें और लोगों से बात करें। उन्होंने कहा कि जो भी जनप्रतिनिधि हैं, पदाधिकारी हैं या पार्टी के सिपाही हैं, वे इस काम में मजबूती से जुट जाएं। उपचुनाव में मतदान के दिन तक कड़ी मशक्कत करनी है। कमल खिलाने के लिए एकदम से जुट जाएं। इस दौरान प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामकुमार विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें