जिगना। इंडियन बैंक से मनरेगा मजदूरों का भुगतान न होने उनको खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। बैंक कर्मचारी कुछ न कुछ कमी बता कर खाता बंद होने व केवाइसी फार्म भरने के नाम पर चिलचिलाती धूप में भी उन्हें बार-बार दौड़ा रहे। क्षेत्र के विजयपुर व बिहसडा बाजार स्थित इंडियन बैंक की संख्या अधिक है।
ग्राम पंचायत कुशहा के राज बहादुर, निर्मला, राम मुरारी, विजय लाल तथा ग्राम पंचायत धौरहरा के सत्यनारायण, अनिल ब्रह्मचारी, हीरालाल, सीता, लक्ष्मी, परमीला आदि ने बताया कि बैंक मे दो बार आधार कार्ड आदि जमा करने के बाद मजदूरी का पैसा नही मिल रहा है जिससे पारिवारिक खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। कहना है कि जानकारी के लिए लंबी कतार में कड़ाके के धूप लगाने के बाद बैंक के अंदर पहुंचने पर कर्मचारियों के द्वारा बताया जाता है कि खाता संचालन अभी शुरु नहीं हुआ है। मनरेगा मजदूरों ने जिलाधिकारी सहित बैंक अधिकारियों से समस्या के समाधान कराने व बैंक से भुगतान कराने की मांग किया है।