फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन- बाजार में भीड़ और लगा जाम

विज्ञापन
छूट मिलते ही जाम में फंसा शहरः नगर के वासलीगंज में आर्यकन्या रोड पर जाम। - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर। संक्रमितों की संख्या जिले में बढ़ती ही जा रही है तो उधर जिला प्रशासन बेपरवाह हो गया है। तीन दिनों में कोरोना के 12 संक्रमित मिलने से जहां लोग सहमे हुए हैं तो वहीं बाजारों में उमड़ रही भीड़ को देखकर ऐसा लगता ही नहीं कि लॉकडाउन या सोशल डिस्टेसिंग के पालन कराने को लेकर पुलिस गंभीर है। कुछ बाजारों में सोमवार को जाम जैसी स्थिति नजर आई। वहीं बाइक पर तीन तो चार पहिया वाहनों में लोग ठूंसे दिखे। संक्रमितों की बढ़ती संख्या से चिंतित लोगों के लिए सड़कों पर इस भीड़ का नजारा काफी डराने वाला रहा। इसको लेकर आम लोगों में जबरदस्त रोष है।
विज्ञापन

विभिन्न राज्यों से जिले में बड़ी संख्या में प्रवासी आ रहे हैं। इनमें से ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में चले जा रहे हैं। जांच के नाम पर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। वह भी सभी श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग भी नहीं हो पा रही है। वहीं दूसरी ओर बाहर से आने वालों में कई संक्रमित मिल रहे हैं। जाने, अनजाने उनसे संपर्क में आने वाले भी संक्रमित हो जा रहे हैं। ऐसे में खतरा बढ़ता ही जा रहा है। दूसरी ओर लॉकडाउन को लेकर पहले जैसी सख्ती नहीं नजर आ रही है। जहां शहर के बाजार एक बार भीड़भाड़ के चलते गुलजार हो गए हैं तो वहीं गांवों में चट्टी चौराहों पर अड़ियां लग रही हैं। मैदान में क्रिकेट मैच भी जमकर हो रहे हैं। पुलिस महज खानापूर्ति करती दिख रही है। वासलीगंज बाजार में सोमवार की दोपहर ऐसी भीड़ उमड़ी की जाम लगा गया। घर की खिड़कियों से जब लोगों ने यह नजारा देखा तो उनके आश्चर्य का ठिकाना न रहा। यही हाल तेलियागंज, मुकेरी बाजार, स्टेशन रोड, बसनही बाजार, लालडिग्गी, गुड़हट्टी में भीड़ भाड़ दिखी। सभी बाजारों में भीड़ भाड़ बढ़ गई है। कहने के लिए कुछ ही दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई पर लगभग सभी लोग पूरी आधी दुकान खोलकर व्यापार करने में जुट गए हैं। ड्यूटी में लगी पुलिस मूक दर्शक बनी हुई है। दुकान खुलने पर स्थानीय थाने व चौकी के लोग जा भी रहे पर कुछ बातचीत के बाद मामला आया गया हो जा रहा है। लोगों के डर है कि यह बेपरवाही जिला प्रशासन के लिए भारी न पड़ जाए।
इनसेट--
कहीं भारी न पड़ जाए ये लापरवाही
- मिष्ठान, चाय सहित खान पान की दुकानें भी खुल गई हैं। ऐसे में लोगों ने वहां बैठना और चर्चा परिचर्चा भी शुरू कर दिया है। कुछ दुकानदारों को होम डिलेवरी का लाइसेंस दिया गया है पर वो भी अपने शटर खोल ग्राहकों की भीड़ एकत्रित कर रहे हैं।
विज्ञापन

इनसेट--
बाइक और कार में भी नियमों की अनदेखी
- बाइक पर दो या तीन सवारी धीरे धीरे आम होते जा रहे हैं। इतना ही नहीं चार पहिया वाहनों में भी मानकों का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। यह कोरोना संक्रमण काल के लिए घातक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें