फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैलहट (मिर्जापुर)। चुनार थाना क्षेत्र के परसोधा रेलवे क्रासिंग के समीप एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। काफी देर बाद शव की शिनाख्त हुई।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह के समय परसोधा रेलवे क्रासिंग के पास शव पड़ा देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को ट्रैक से हटवाकर शिनाख्त कराने में जुट गई। काफी देर बाद दोपहर में उसकी शिनाख्त जमालपुर थाना क्षेत्र के मदरा गांव निवासी 46 वर्षीय सुदर्शन बियार के रूप में हुई। जो ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। काम करने के बाद सामान लेने के लिए बाजार गया था। वापस आते समय रेलवे ट्रैक पार कर रहा था कि ट्रेन की चपेट मेें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुदर्शन से दो पुत्र व एक पुत्री हैं। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें