फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम अधूरा, भुगतान पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सिटी विकास खंड के अर्जुनपुर पाठक में बृहस्पतिवार को सीडीओ के निरीक्षण में मनरेगा सहित अन्य विकास कार्यों में व्यापक तौर पर गड़बड़ियां उभर कर सामने आईं। जिलाधिकारी के निर्देश पर गांव पहुंची मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने एक के बाद एक खामियां पकड़ीं। मुख्य विकास अधिकारी ने तालाब गहरीकरण में जारी धन के सापेक्ष काम न मिलने पर फर्जी एमबी और मस्टर रोल भरने के आरोप में तकनीकि सहायक और रोजगार सेवक के खिलाफ बीडीओ को एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। इसी तरह कैटल शेड आवंटन में अपात्र लाभार्थियों का चयन करने के आरोप में धन की रिकवरी के साथ ही सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

सीडीओ ने तालाब गहरीकरण में पाया कि 1.78 लाख रुपये धनराशि के भुगतान के सापेक्ष मौके पर कार्य नहीं किया गया है। सहायक अभियंता लोक निर्माण एवं अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग की ओर से हुई नापी में दर्शाया गया है कि एमबी किए गए कार्य मौके पर नहीं मिले। जांच के दौरान सीडीओ ने पाया कि रोजगार सेवक ने बिना काम किए मस्टर रोल भी भरा दिया। एक खेत के समतलीकरण कार्य का निरीक्षण किया। मौके पर इसकी सही नाप नहीं हो सकी। इसके अतिरिक्त 1.26 लाख रुपया लागत की बने पवन के कैटल शेड का भी निरीक्षण किया। जिसका संपूर्ण भुगतान तो हो चुका था लेकिन शेड के स्थान पर केवल चहारदीवारी मिली। और लाभार्थी भी अपात्र है क्योंकि उसका खुद का पक्का मकान है। फर्जी एमबी और मस्टर रोल भरने पर तकनीकी सहायक एवं रोजगार सेवक के ऊपर एफआईआर दर्ज करने के लिए बीडीओ को निर्देशित किया। अपात्र लाभार्थियों के चयन करने पर सचिव को शो कॉज नोटिस जारी किया। तालाब समतलीकरण को श्रम दान घोषित करने एवं पवन के कैटल शेड निर्माण का व्यय धनराशि वसूली के लिए बीडीओ को निर्देश दिया। गांव में व्यापक पिछले वित्तीय वर्ष में किए गए प्रत्येक कार्यों का सत्यापन करने हेतु डीसी मनरेगा को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें