फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल से कामकाज प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के आह्नान पर जिले के ग्रामीण डाक सेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रही। ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल से बुधवार को भी ग्रामीण डाक व्यवस्था प्रभावित रही।
विज्ञापन

डाक सेवकों ने केंद्र सरकार पर कर्मचारी विरोधी होने का आरोप लगाया और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। उधर, हड़ताल के चलते शाखा डाकघरों का कामकाज प्रभावित रहा। बचत बैंक, रजिस्ट्री, पार्सल, स्पीड पोस्ट की बुकिंग व वितरण का कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावित हुआ। दोपहर बाद फतहां स्थित प्रधान डाकघर में ग्रामीण डाक सेवकों ने सभा की। सभा में सभी शाखा डाकघरों को लैपटाॅप, प्रिंटर व ब्राडबैंड दिए जाने की मांग की गई। इस दौरान सात बिंदुओं पर वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता जगदीश दुबे व संचालन अवधेश दुबे ने किया। इस दौरान शिवम त्रिपाठी, स्वामी नाथ पांडेय, आलोक कुमार सिंह, शशांक दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें