फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां शीतला का दर्शन कर लोग हुए निहाल

Wed, 29 Jun 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
विज्ञापन
शीतला अष्टमी पर इमलहा मुहल्ला स्थित मंदिर में बड़ी माता शीतला का पूजन करतीं महिलाएं।
विज्ञापन
 शीतला अष्टमी पर विंध्याचल व नगर सहित ग्राम्यांचलों के मंदिरों में मां शीतला के भव्य स्वरूप का दर्शन-पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर पहुंचे भक्तों ने पूजन-अर्चन कर मंगलकामना की। महिलाआें ने हलवा-पूड़ी का भोग लगाने के बाद विधिवित पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की। 
विज्ञापन


मां शीतला धाम में मंगलवार की भोर से ही मां के भव्य स्वरूप का दर्शन-पूजन करने को भक्ताें का रेला लगा रहा। विंध्याचल स्थित मां शीतला मंदिर पहुंचे श्रद्धालुआें ने हलवा-पूड़ी सहित माला-फूल एवं प्रसाद आदि चढ़ा कर मां का विधिवत पूजन-अर्चन किया। शीतला अष्टमी पर मां के मंदिराें की फूल-पत्तियों एवं बिजली के झालरों से की गई सजावट देखते ही बन रही थी।

मंदिराें पर देर शाम तक भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। हलिया स्थित गड़बड़ा शीतला धाम एवं चुनार के अदलपुरा स्थित मां शीतला धाम में दर्शन-पूजन करने के लिए नर-नारियाें का हुजूम लगा रहा। भक्तों ने विधिवत दर्शन-पूजन कर मंगलकामना की। छानबे ब्लॉक के विजयपुर स्थित मां शीतला धाम में भोर से लेकर शाम तक दर्शन-पूजन का दौर चलता रहा।
विज्ञापन


नगर के इमलहा महादेव मुहल्ला स्थित बड़ी माता शीतला धाम एवं किशुन प्रसाद की गली स्थित छोटी महारानी सहित बथुआ तिराहा, बरियाघाट, डंकीनगंज, टटहाई रोड तिराहा, वासलीगंज, घंटाघर चौराहा सहित मां शीतला मंदिरों पर पूरे दिन दर्शन-पूजन करने के लिए भक्तों के पहुंचने का सिलसिला चलता रहा। घंटा-घड़ियाल, शंख एवं मां शीतला के जयकारे से जहां वातावरण देवीमय हो रहा था, वहीं महिलाआें ने मधुर भजनों की प्रस्तुतियों से मां की आराधना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें