फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: साड़ी बुनाई कला सीखकर महिलाएं बनेंगी आत्म निर्भर, पावरलूम यूनिट का लोकार्पण

Sat, 24 May 2025 05:53 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के क्रम में पावरलूम यूनिट का लोकार्पण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी और मंडलायुक्त की पत्नी ने फीता काटा और सशक्त महिला का संदेश देने का काम किया।
विज्ञापन
पावरलूम यूनिट का लोकार्पण - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ी विकास खंड के सिंधोरा में स्थाापित पावरलूम का मंडलायुक्त की पत्नी स्नेहा त्रिपाठी व जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने शनिवार को फीता काटकर लोकार्पण किया। इससे पहले स्नेता त्रिपाठी व जिलाधिकारी ने विधिवत पूजन-अर्चन किया।

विज्ञापन


ग्रामीणों को संबोधित करते हुए स्नेहा त्रिपाठी ने कहा विकासखंड पहाड़ी में महिलाओं के स्वरोजगार के लिए यह एक मजबूत पहल है। समूह के माध्यम से महिलाएं पावरलूम में बनारसी सहित अन्य साड़ियों की बुनाई कर आत्म निर्भर बन सकेंगी।

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा शासन महिलाओं के विकास और उत्थान के लिए कार्य कर रही है। पावरलूम में महिलाओं को प्रशिक्षकों के द्वारा बाकायदा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षणोपरांत महिलाएं खुद से साड़ी बुनाई कर अपनी आय में बढ़ोत्तरी कर सकती है। इस अवसर पर बीडीओ पहाड़ी हरिओम गुप्ता, एडीओ पंचायत के के सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें