फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: डांडिया उत्सव में महिलाओं ने उमंग से हिस्सा लिया

विज्ञापन
स्टेशन रोड स्थित पूर्व राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया के जनसंपर्क कार्यालय में डांडिया उत्सव कार्यक्
विज्ञापन
पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव ने किया शुभारंभ, प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
विज्ञापन

मिर्जापुर। स्टेशन रोड स्थित पूर्व राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया के जनसंपर्क कार्यालय में नगर महिला सभा समाजवादी पार्टी की ओर से नवरात्र पर निशुल्क डांडिया उत्सव में महिलाओं ने बढ़चढ़कर उमंग और उत्साह से हिस्सा लिया।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय कजरी गायिका पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उर्मिला श्रीवास्तव ने मिर्जापुर की कजरी लोकगीत परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए निशुल्क कक्षाओं, मार्गदर्शन और कार्यशालाओं के आयोजन की जानकारी दी। लोक संस्कृति और पारंपरिक कलाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के महत्व पर भी जोर दिया। उत्सव के दौरान डांडिया गेम्स, बेस्ट परफॉर्मेंस और बेस्ट ड्रेस जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। पूर्व राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया ने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों का आभार जताया और घोषणा की कि अब हर वर्ष निशुल्क डांडिया उत्सव आयोजित किया जाएगा। अध्यक्षता समाजवादी पार्टी की नगर महिला सभा अध्यक्ष वंदना गुप्ता ने की। संचालन श्रेया श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें