फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करेंगी दाल मिल का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अब दाल मिल का संचालन करेंगी। चार विकास खंडों में दाल मिलों की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह के निर्देशन में कृषि उत्पादक संगठन एफपीओ से जुड़ी महिलाओं को यह जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके लिए जिले भर में पटेहरा कला और जमालपुर सहित चार ब्लाकों में लगभग साढ़े पांच लाख की लागत से दाल मिल स्थापित की जाएगी। इसमें साढ़े तीन लाख मिल तथा दो लाख में ड्रायर लगाने पर खर्च किए जाएंगे। डीसी एनआरएलएम डॉ. घनश्याम प्रसाद ने बताया कि समूह की महिलाओं द्वारा तैयार दाल की खुले बाजार में, परिषदीय विद्यालयों में एमडीएम में, होटल व ढाबा आदि में बिक्री की जाएगी। इससे महिलाएं स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनेंगी। वर्तमान में एनआरएलएम के 9480 समूह कार्य कर रहे हैं। इसमें एक लाख तीन हजार 92 महिलाएं और उनके परिवार के सदस्य जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें