फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत

विज्ञापन
बरियाघाट में तीज पर पूजन करती महिलाएं। -संवाद।
विज्ञापन
मिर्जापुर। भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने हरतालिका तीज का व्रत किया। शिव-पार्वती की पूजा की और कथा सुनीं। शिवालयों और देवी मंदिरों में सुबह से देर रात भीड़ रही। बरियाघाट में गंगा के किनारे स्थित मंदिरों में महिलाओं की भीड़ रही। बरियाघाट में दोपहर बाद से मेले जैसा नजारा रहा। वासलीगंज पुलिस चौकी से बरियाघाट तक जगह-जगह सड़क की पटरियों पर खिलौने, शृंगार की दुकानें सजी रहीं। गंगा स्नान के पश्चात व्रती महिलाओं ने कच्ची मिट्टी से बने भगवान शंकर, माता-पर्वती की मूर्ति के समक्ष विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। तत्पश्चात मूर्ति को गंगा में विसर्जित कर दिया। बरियाघाट, नारघाट, पक्काघाट, बाबाघाट, संकठाघाट सहित अन्य गंगा घाटो पर गंगा में बढ़ते पानी को देखते हुए स्नानार्थियों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। हलिया में हरितालिका तीज का पर्व सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया। निर्जला उपवास रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना की। सुबह से ही महिलाएं शृंगार कर मंदिरों और घरों में पूजा-पाठ में लीन दिखीं। परंपरा के अनुसार विवाहिता महिलाओं ने पति की लंबी आयु और दांपत्य जीवन की सुख-समृद्धि के लिए यह व्रत रखा। तीज का यह व्रत कठिन माना जाता है, जिसमें दिनभर जल ग्रहण नहीं किया जाता। रात्रि में विधिपूर्वक पूजा कर सुबह व्रत का पारायण किया जाता है।
विज्ञापन



श्री पंचमुखी महोदव, ताड़केश्वर महादेव के किए दर्शन
मिर्जापुर। तीज के अवसर पर मंगलवार को बरियाघाट स्थित श्री पंचमुखी महादेव व रैदानी कालोनी स्थित ताड़केश्वर महादेव मंदिर महिला दर्शनार्थियों से पटा रहा। गंगा स्नान के पश्चात गंगाजल के साथ मंदिरों में पहुंची व्रती महिलाओं ने भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पति के लंबी आयु के लिए मंगल कामना की। दर्शन के पश्चात महिलाओं ने मेले का भ्रमण कर अपने जरुरत के सामग्रियों की खरीदारी की। महिलाओं ने खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें