फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कछवां की खुशबू ने प्रयागराज की कोमल को दी पटखनी

विज्ञापन
पड़री में कुश्ती दंगल में पहलवानों का आपस हाथ मिलवाकर शुभारंभ कराते भीम सिंह।-संवाद।
विज्ञापन
पड़री। हरतालिका तीज पर मंगलवार को पड़री बाजार स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में अंतरजनपदीय कुश्ती दंगल का प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जनपद सहित अन्य जिलों के पहलवानों ने अखाड़े में अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। कुश्ती में सोनभद्र के सूरज पहलवान ने बिहार के बलवंत को पटकनी देकर 2000 का इनाम जीता। महिला पहलवान कछवा की खुशबू ने प्रयागराज की कोमल को अंतिम समय में पटकनी देकर 3500 का इनाम अपने नाम किया। बनारस बीएलडब्लू मनोज ने मिर्जापुर जिले के रानी चौकिया गांव निवासी बादल को पटकनी देकर मनोज विजई रहे। जोगिंदर रानी चौकियां ने ओमप्रकाश बनारस को पटकनी देकर विजेता रहे। सुरेंद्र पहलवान रानीचौकिया ने बुल्लू चुनार को हराया। अंतिम में 5000 की हुई कुश्ती में बिहार के पहलवान शमशेर सिंह ने वाराणसी के सोनू पहलवान को हराकर 5000 जीता। दंगल में छोटी बड़ी कुल 20 कुश्ती कराई गई। दंगल के मुख्य अतिथि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद कुमार सिंह ने कुश्ती की शुरूआत में पहलवानों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ कराया। दंगल में निर्णायक दल में भीम सिंह, रामशकल यादव व दरोगा सिंह रहे।
विज्ञापन



मन्नू पहलवान ने बनारस के अविनाश पहलवान को किया चित

ड्रमंडगंज। बरौंधा स्थित बेलन नदी के तट पर मंगलवार को स्व. अनंतू पहलवान की स्मृति में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। बरौंधा के पूर्व प्रधान रमेश कुमार मोदनवाल की अध्यक्षता में संपन्न कुश्ती दंगल में दर्जनों जोड़ी कुश्ती का प्रदर्शन किया गया। कुश्ती का शुभारंभ अखाड़े में अर्श हॉस्पिटल बरौंधा के निदेशक डॉ. मोहम्मद गुल चमन और अतरैला राजा के प्रधान डॉ. महानरायण भारती द्वारा पहलवानों से परिचय प्राप्त करने के बाद शुरू किया गया। पहली कुश्ती बनारस के अविनाश पहलवान और मीरजापुर के मन्नू पहलवान के बीच कांंटे का मुकाबला हुआ। इसमें मन्नू पहलवान ने अविनाश को पटखनी देकर कुश्ती अपने नाम कर लिया। दूसरी कुश्ती राजू पहलवान चंदौली और अजय पहलवान मीरजापुर के बीच हुई जिसमे अजय पहलवान ने बाजी मारी। अखाड़े में पहलवानों ने 25 जोड़ी कुश्ती का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बरौंधा के पूर्व प्रधान आश्विनी कुमार मिश्र, सपा नेता अशोक मिश्र, दीप चंद सोनी, बबलू चौरसिया, गुलाब चंद केसरी, प्रदीप सेठ, बलराम गुप्ता, शेरू मोदनवाल, डाअवधेश कुमार मौर्य आदि उपस्थित रहे। संचालन लक्ष्मण चौरसिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें