फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: महिला का शव लेकर थाने पहुंचे मायके वाले, पोस्टमार्टम कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के बभनी मुतलिके परवा गांव निवासी सविता देवी (35) की प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल में सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद महिला के भाई श्रीराम यादव और परिजन शव लेकर जिगना थाने पहुंचे। उन्होंने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जिगना के बभनी गांव निवासी श्रीराम यादव ने बताया कि बहन सविता देवी की शादी विंध्याचल के बभनी मुतलिके परवा गांव निवासी विजय कुमार यादव से हुई थी। दंपती का एक बेटा हिमांशु (8) और एक बेटी अंशू (12) है। शनिवार को ससुराल वाले सविता को उसकी बेटी के साथ नयेपुर चौराहा स्थित निजी अस्पताल के पास गंभीर बीमारी की हालत में छोड़कर चले गए। अस्पताल से सूचना मिलने पर परिजनों ने उसे तत्काल प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
आरोप है कि सविता की मौत के बाद भी ससुराल पक्ष से कोई नहीं आया। भाई श्रीराम यादव और परिजनों ने आरोप लगाया कि सविता को काफी पहले से प्रताड़ित किया जाता था। इसे लेकर कई बार पंचायत भी हुई। सविता की बेटी अंशू ने बताया कि पिता हम लोगों को खर्च नहीं देते थे। न ही परिवार की देखभाल करते थे। बीमार मां का इलाज भी नहीं कराया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि सविता के भाई श्रीराम यादव की तहरीर पर मृत्यु का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें