राष्ट्रीय कबड्डी के लिए चयन बजाज स्कूल के विद्यार्थी, सोशल मीडिया
मिर्जापुर। सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर के आठ खिलाड़ियों ने सीआईएससीई के क्षेत्रीय कबड्डी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक हासिल किए। यश्वी सिंह, श्रेया, शर्मिन, भाव्या जायसवाल, रितिका गौतम, राम प्रसाद, शुभम यादव व ओम सिंह ने राष्ट्रीय कबड्डी टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया। प्रियांशी एवं गौरव यादव स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में चयनित हुए।
अंडर-14 बालिका वर्ग में यश्वी सिंह, श्रेया व प्रियांशी ने स्वर्ण पदक, अंडर-17 बालिका वर्ग में शर्मिन व दीपांशिका श्रीवास्तव ने रजत पदक तथा अंडर-19 बालिका वर्ग में भाव्या जायसवाल, मौसम गुप्ता व रितिका गौतम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अंडर-14 बालक वर्ग में राम प्रसाद, विशिष्ट सिंह, गौरव यादव, अभिनव धर दुबे, निलाक्ष त्रिपाठी व आदित्य यादव ने कांस्य पदक, जबकि अंडर-19 बालक वर्ग में शुभम यादव, ओम सिंह, वात्सल्य चौरसिया, अतुल कुमार सोनकर व हर्षित मौर्य ने स्वर्ण पदक अर्जित किया। विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है।