फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के दुर्गा जी मोड़ पर मंगलवार की सुबह दर्शन कर वापस घर जाते समय ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई और पति घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़कर ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के बहरामगंज निवासी माधुरी देवी (55) पति हीरालाल जायसवाल (58) के साथ मंगलवार की सुबह बाइक पर सवार होकर चुनार-राजगढ़ मार्ग पर स्थित दुर्गा मंदिर से दर्शन पूजन कर वापस घर आ रही थी। सुबह लगभग साढ़े दस बजे वह बस स्टैंड स्थित दुर्गाजी मोड़ के पास पहुंची थी कि मिर्जापुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पति को भी हल्की चोट आई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने महिला और उसके पति को चेचरी मोड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पति का प्राथमिक उपचार के बाद उसे छोड़ दिया गया। महिला के मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल गोपालजी गुप्ता ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें