फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन के धक्के से घायल महिला की अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। हलिया थानांतर्गत रीवा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भैंसोड़ बलाय पहाड़ के सामने मंगलवार की शाम किसी अज्ञात वाहन से टकरा कर घायल हुई महिला की बुधवार की सुबह मंडलीय अस्पताल में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने के बाद महिला के परिजन शोकाकुल हो गए।
विज्ञापन

हलिया थाना क्षेत्र के भैंसोड़ बलाय पहाड़ निवासी केशवा देवी (55) मंगलवार की शाम फोर लेन सड़क पार कर रही थी। उसी दौरान मध्यप्रदेश की ओर से तेज रफ्तार आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने केशवा देवी को धक्का मारकर मौके से फरार हो गया था। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजन घायल महिला को तत्काल ड्रमंडगंज स्थित सरकारी अस्पताल में ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। वहां इलाज के दौरान बुधवार की सुबह पांच बजे महिला ने दम तोड़ दिया। चौकी प्रभारी रामबहादुर राय ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें