फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन संबंधी विवाद में पिटाई से घायल महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री थाना क्षेत्र के देवपुरा पटखैली गांव में बुधवार की शाम जमीन संबंधी विवाद में विपक्षियों ने महिला और उसके परिजनों की पिटाई कर दी। पिटाई में महिला को गंभीर चोट लगी। उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह महिला की मौत हो गई। परिजनों ने विपक्षियों की पिटाई से मौत होने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर सीओ सदर और पड़री थानाध्यक्ष ने अस्पताल पहुंच कर परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी मालती देवी (57) पत्नी स्व. मुरली आंगनबाड़ी सहायिका थीं। शाम को जमीन संबंधी विवाद में विपक्षियों ने उनकी पिटाई कर दी। परिजनों ने बताया कि कुएं के जगत बनवाने के लिए मालती देवी ने अपनी जमीन दी थी। आरोप है कि विपक्षी जमीन कब्जा कर अपना मकान बनाने लगे। मालती ने विरोध किया तो विपक्षियों ने उनके ऊपर हमला कर दिया। बीच बचाव करने गई उनकी बहू सुग्गा व पुत्री कविता को भी मारा पीटा। पिटाई से मालती देवी को गंभीर चोट लगी। उन्हें उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह उनकी मौत हो गई। परिजनों ने विपक्षियों पर पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाया है। मौत की सूचना पर सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी, पड़री थानाध्यक्ष माधव सिंह, देहात कोतवाल विपिन सिंह मंडलीय अस्पताल पहुंचे। सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें