फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक के धक्के से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। थाना क्षेत्र के जेके स्टेट हाईवे पर शनिवार को बाइक के धक्के से महिला की मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे में बाइक सवार घायल हो गए।
विज्ञापन

जमालपुर थाना क्षेत्र के हरदी-सहिजनी गांव निवासी भुल्लन बियार और चंदौली जनपद के चकिया थाना क्षेत्र के पियरी गांव निवासी तूफानी बियार एक बाइक पर सवार होकर चकिया की तरफ जा रहे थे। दोपहर बाद तीन बजे बाइक सवार जैसे ही जेके स्टेट हाईवे स्थित जगदीशपुर गांव के पास पहुंचे, तभी सड़क पर पैदल जा रही महिला विरंजी देवी (52) पत्नी विजय बियार को धक्का मार दिया। दुर्घटना में बाइक सवार भी गिरकर घायल हो गए। मौके पर जुटे ग्रामीण परिजन व पुलिस महिला को अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घायल बाइक सवारों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें