फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। बदेवरा चौबे गांव में शनिवार की रात किसी जहरीले जंतु ने महिला को काट लिया। परिजन उसे इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बदेवरा चौबे गांव निवासी बसंती देवी (40) पत्नी श्रीराम अपने कच्चे मकान में शनिवार की रात आठ बजे कुछ सामान खोज रही थीं। उसी बीच किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। हालत बिगड़ते देख परिजन मंडलीय अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पति श्रीराम ने रविवार को सुबह 11 बजे जिगना थाने में तहरीर देकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें